फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर हार्र्डवेयर कारोबारी की मौत

Mon, 16 Jan 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
शालाघाट-शिमला मार्ग पर शालाघाट के पास ट्रक की चेपट में आने से कारोबारी की मौत हो गई। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शालाघाट-शिमला मार्ग पर शालाघाट के पास ट्रक की चेपट में आने से कारोबारी की मौत हो गई। हादसा रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर दुर्घटना के कारणों जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कारोबारी देर शाम शालाघाट से दुकान बंदकर घर जा रहा था। हार्डवेेयर कारोबारी भागीरथ (74) निवासी संगलोल (कोलका) डाकघर दानोघाट तहसील अर्की को शिमला की तरफ से आ रहे ट्रक ने शालाघाट के पास टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कारोबारी को गंभीर चोटें लगीं। लोगों की मदद से कारोबारी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक
डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने घटना स्थल का दौरा किया। बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक राम सिंह पुत्र बली राम निवासी मनेशी डाकघर बढ़लग तहसील कसौली को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की तफतीश कर रही है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से स्कूटी चालक घायल
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन एनएच पर खील के मोड़ के पास कार और स्कूटी की टक्कर में एक युवति घायल हो गई। पुलिस थाना धर्मपुर में कुमारी दीपीका पुत्री रमेश कुमार गांव कथोग, डाकघर सलोगड़ा ने शिकायत की है कि वह गढ़खल बाबा बालकनाथ मंदिर से उसकी छोटी बहन कृतिका के साथ उसकी स्कूटी पर वापस आ रही थी। खील मोड़ के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तारी कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस कारण उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें