फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू छावनी के गुग्गा माड़ी मैदान को आमजन के लिए रखा जाए खुला

Sat, 15 Aug 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप ने रक्षा राज्य मंत्री को पत्र लिखकर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने सुबाथू छावनी जिला सोलन स्थित ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मैदान को आम नागरिकों के उपयोग के लिए पूर्ववत खुला रखने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाई है। सांसद ने इस संबंध में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र लिखकर स्थानीय नागरिकों की जनभावनाओं से अवगत करवाया और मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।
सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्हें शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले सुबाथू छावनी क्षेत्र के नागरिकों की ओर से एक विस्तृत जनप्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है, जिसमें गुग्गा माड़ी मैदान को आम नागरिकों के उपयोग के लिए पहले की तरह खुला रखने की मांग की गई है। इस मांग को क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुग्गा माड़ी मैदान सुबाथू क्षेत्र का एक प्रमुख सार्वजनिक मैदान है, जहां वर्षों से खेलकूद, सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन होता आया है। यह मैदान केवल एक खुला स्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। सांसद ने कहा कि इस मैदान में करीब 105 वर्षों से ऐतिहासिक गुग्गा माड़ी मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरेश कश्यप ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं एवं रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और प्रशासनिक आवश्यकताओं का पूर्ण सम्मान किया जाना सर्वोपरि है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी आवश्यकताओं और जनभावनाओं का भी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री से आग्रह किया कि मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं और सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप उचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गुग्गा माड़ी मैदान को यथासंभव पूर्ववत स्थानीय नागरिकों के सार्वजनिक उपयोग के लिए खुला रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें