फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मंडी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर परिजनों को 50 लाख मुआवजा दे सरकार

विज्ञापन
एसडीएम अर्की  को ज्ञापन सौंपते आँगनवाड़ी यूनियन के पदाधिकारी। स्त्रोत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्परज यूनियन ने एसडीएम अर्की को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन (सीटू) की जिला इकाई ने मंडी जिले में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाली कार्यकर्ता हर्षा की मृत्यु पर गहरा रोष व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष बिमला ठाकुर की अध्यक्षता में यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अर्की के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई।यूनियन की जिलाध्यक्ष बिमला ठाकुर ने कहा कि मंडी के तारना वृत्त में पल्स पोलियो ड्यूटी के दौरान गिरने से हुई हर्षा की मौत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से करवाए जा रहे अतिरिक्त कार्यों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और संबंधित विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि ये कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि सरकार की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं एक सिलसिला बन चुकी हैं। उन्होंने मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभागों का काम लेना बंद किया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें