तोप की बेड़ गांव में एंबुलेंस सड़क के कार्य को रिबन काट शुरू करवाते हुए स्वास्थ्य मंत्री। स्रोत
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने रखी शिलान्यास
युवाओं से नशे से दूर रहने के लिए किया आह्वान
मौके पर सुनी लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सड़कें हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में विकास का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बेहतर सड़क अधोसंरचना प्रदान करने एवं सभी गांव को संपर्क सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल वीरवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में मनलोग बागा से चौरां तक एंबुलेंस मार्ग की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष बल दे रही है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रदेश और जिला सोलन को नशा मुक्त बनाने में सहयोग दें। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत तोप की बेड के उपप्रधान राजेश कश्यप, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, कर्नल संजय शांडिल, शोभित बहल, विशाल शर्मा, बीडीसी सदस्य भानु शर्मा, महिला मंडल शील की प्रधान लीला शर्मा, महिला मंडल बोच की प्रधान हेमलता, महिला मंडल चौरां की प्रधान सुनीता शर्मा, ग्राम पंचायत तोप की बेड़ के पूर्व प्रधान ज्ञान ठाकुर व पूर्व उपप्रधान कर्म दत्त, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता आशीष राणा, तहसीलदार सोलन राजीव रांटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।