फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हर महीने की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करे सरकार

विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी के पेंशनरों की बैठक में भाग लेते हुए पेंशनर- स्रोत- एसोसिएशन
विज्ञापन
नालागढ़ में सेवानिवृत एचआरटीसी कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में सदस्यों ने उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नालागढ़ इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नालागढ़ वर्कशॉप स्थित श्री माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इकाई अध्यक्ष रामकिशन राणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट किया कल्याण मंच ने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि वर्ष 2016 से जारी नए वेतनमान का बकाया (एरियर) पेंशनरों को तुरंत दिया जाए। इसके साथ ही, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों की पेंशन वृद्धि का बकाया उनके मूल वेतन में जोड़ने की मांग भी दोहराई गई। मंच का कहना है कि 20 साल की निरंतर सेवा देने वाले कर्मचारियों को दो विशेष वेतन वृद्धियां दी जानी चाहिए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले लंबे समय से पेंशनरों का 16 फीसदी डीए लंबित है। उन्होंने मांग की कि अन्य पेंशनरों की तर्ज पर निगम के पेंशनरों को भी 3 फीसदी डीए के एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। सबसे गंभीर मुद्दा मेडिकल बिलों का रहा पेंशनरों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से उनके मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे बुजुर्गों को इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों ने नवंबर माह में पेंशन वितरण में हुई देरी और अनियमितताओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पेंशन वितरण में बंदरबांट बंद होनी चाहिए। उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए हर महीने की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर रामस्वरूप चौधरी, बाबूराम, रघुबीर सिंह, ओंकार सिंह, व्यास देव, दलीप चंद, संतोख सिंह, गुरदर्शन सिंह, चरण सिंह, कुलदीप सिंह, हरदयाल सिंह, सरवन सिंह, भाग सिंह, सिखराम, सुरेंद्र सिंह, रामरतन, गुरदर्शन, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, प्रकाश चंद, सुच्चा राम, भीम सिंह, दाता राम, तिलक राज, ज्ञान चंद, बुधराम व कर्मचंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें