फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर पंचायत कंडाघाट को सरकार ने बना दिया पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। एक ओर जहां नगर पंचायत कंडाघाट का उपायुक्त ने रोस्टर जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने नगर पंचायत का दर्जा घटाकर उसे पंचायत कर दिया। इसकी अधिसूचना भी मंगलवार को जारी कर दी गई। शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव सौरभ जस्सल ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 23 मार्च को इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था। उन्होंने मांग उठाई थी कि कंडाघाट को दोबारा से पंचायत बनाया जाए क्योंकि पूर्व भाजपा सरकार ने इसे जबरन नगर पंचायत बनाया था। हालांकि इससे पहले भी कई बार मुख्यमंत्री से इस मुद्दे को लेकर लोग मिले थे। वहीं मुख्यमंत्री ने तुरंत लोगों को आश्वासन दिया था कि वह इसे दोबारा से पंचायत बना देंगे। जिसे लेकर अब अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं अब यहां के लिए दोबारा से रोस्टर जारी होगा या इसी तर्ज पर पंचायत के वार्ड होंगे यह देखना अभी बाकि है। क्योंकि जब तक उपायुक्त ने इसके रोस्टर की अधिसूचना जारी की तब तक इसे नगर पंचायत ही माना जा रहा था। वहीं रोस्टर जारी होने के बाद ही इसका दर्जा घटने की अधिसूचना जारी हुई। उधर, इस बारे में उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद ने कहा कि उनके पास अभी तक अधिकारिक तौर पर अधिसूचना नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया इसकी अधिसूचना देखी है। उसके बाद ही रोस्टर के बारे में कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें