फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल से कांग्रेस कर रही हेराफेरी : संदीपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम के रोस्टर को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जो रोस्टर 30 मार्च को जारी होना था, उसे जानबूझकर रोका गया और अब राजनीतिक दबाव में बदलाव करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के खिलाफ है और प्रशासन पर दबाव डालकर रोस्टर में हेरफेर करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अपने राजनीतिक हितों के अनुसार मोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यदि रोस्टर को राजनीतिक दबाव में बदलने की कोशिश की गई, तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी और इसके खिलाफ सभी लोकतांत्रिक व कानूनी विकल्प अपनाएगी। संदीपनी भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि भाजपा निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की पक्षधर है और किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें