फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पहली बारिश ने धो दी कसाैली से कालका वाया कुंडलू मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर बिखरा गटका,खस्ताहाल मार्ग से लोग परेशान
विज्ञापन

नाली और पुलियां मिट्टी से लबालब, सड़क पर बह रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली से कालका (वाया कुंडलु) जाने वाली मुख्य सड़क मात्र 10-15 मिनट की बारिश भी नहीं झेल सकी। सड़क की इस जर्जर हालत से लोगों में रोष है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर विकास के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। सड़क पर दो बार गटका (पत्थर) तो बिछाया गया, लेकिन उसके नीचे मिट्टी भरकर काम को अधूरा छोड़ दिया गया। हालात यह है कि सारा गटका उखड़कर सड़क पर बिखर चुका है, जिससे वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़क की दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण ड्रेनेज सिस्टम का फेल होना है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी सड़क पर बनी पुलिया मिट्टी और मलबे से लबालब भरी हुई हैं। पानी निकासी का रास्ता न होने के कारण नालियों का पानी करीब तीन किमी तक सड़क के ऊपर ही बह रहा है। जलभराव के कारण सड़क का आधार पूरी तरह खोखला हो चुका है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आज तक इस सड़क को पक्का करने के लिए कोई ठोस टेंडर प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई। विभाग हर साल केवल पैच वर्क या अस्थायी मरम्मत कर अपना पल्ला झाड़ लेता है, जो पहली ही बारिश में ढह जाता है। लोगों ने मांग की है कि सड़क की स्थायी रूप से मरम्मत की जाए, बंद पड़ी पुलियों की तुरंत सफाई की जाए ताकि जल निकासी सुचारू हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें