फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में एचपीवी टीकाकरण की रफ्तार धीमी, लक्ष्य पूरा करना चुनौतीपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मई अंत तक 7503 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य, दो दिनों में सिर्फ 310 को ही लगा टीका
विज्ञापन

मई के अंत तक 7503 किशोरियों को वैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य
निशिल मेहता
सोलन। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की रफ्तार काफी धीमी है। स्वास्थ्य विभाग ने मई के अंत तक 7503 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन जिलेभर के 22 स्वास्थ्य केंद्रों में दो दिन के टीकाकरण में अब तक केवल 310 किशोरियों को ही टीका लगाया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले अभियान को रविवार तक सीमित किया था, लेकिन अब शनिवार को भी टीकाकरण शुरू किया गया है। यदि ऐसे ही धीमी गति से अभियान चलता रहा तो मई के अंत तक सिर्फ 2500 से 3000 किशोरियों का टीकाकरण ही हो पाएगा, जिससे 7503 के लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में किशोरियों की संख्या कम रही है, लेकिन आगामी दिनों में भीड़ बढ़ेगी और विभाग अपना लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लेगा। डॉ. पाठक ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीके के प्रति भ्रांतियों और भ्रम को दूर करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें