फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसान जनता सब्जी मंडी पहुंची स्थानीय टमाटर की पहली खेप, 40 रुपये किलो मिले दाम

विज्ञापन
सोलन के पुराने बस अड्डे के पास लगी किसान जनता मंडी में पहुंचे स्थानीय टमाटर। संवाद - फोटो : बसंतपुर में मकान में चोरी के बाद बाहर पड़ा सामान।
विज्ञापन
मटर 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका,अगले सप्ताह तक पत्तागोभी के भी तैयार होने की उम्मीद
विज्ञापन

साइज के हिसाब से 50 से 140 रुपये तक बिका लहसुन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। किसान जनता सब्जी मंडी में रविवार को स्थानीय टमाटर की पहली खेप पहुंची। किसान सुबह खेतों से टमाटर तोड़कर मंडी में बेचने पहुंचे। सोलन के साथ लगते देवठी से आए किसान नारायण सिंह ने बताया कि इस बार टमाटर का साइज अच्छा है, हालांकि दाम का अभी पूरी तरह अंदाजा नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि वह खेत से तोड़े गए टमाटर की एक करेट लेकर मंडी पहुंचे थे। सुबह सात बजे दुकान लगाने के बाद दोपहर 12 बजे तक लगभग सारे टमाटर बिक गए। टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिके। हालांकि खेप में कुछ ही टमाटर पूरी तरह लाल थे। किसानों ने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह स्थानीय पत्तागोभी भी तैयार होकर मंडी में पहुंचने लगेगी। मंडी में मटर के दामों ने भी तेवर दिखाए हैं। मटर 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। दाम बढ़ने के कारण इसकी खरीदारी कम हो गई है और बहुत कम ग्राहक मटर खरीद रहे हैं। किसानों ने बताया कि मंडी में लहसुन के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। अब लहसुन साइज के हिसाब से अलग-अलग कीमतों पर बिक रही है। छोटे साइज की लहसुन 50 से 80 रुपये और बड़े साइज की 80 से 140 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

ये रहे सब्जियों के दाम
मंडी में रविवार को शिमला मिर्च 25 रुपये और भिंडी 40 रुपये प्रति किलो तक बिकी। इसके अलावा टमाटर 30 से 40, प्याज 30, फूलगोभी 40 से 50, कद्दू 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिका। आलू 20, पत्ता गोभी 20 से 30, लौकी 30 से 40, गाजर 40, मूली 40, खीरा 30 से 40 और मिर्च 80 रुपये प्रति किलो तक बिकी। किसानों का कहना है कि स्थानीय सब्जियों का सीजन शुरू होने से दामों में कमी आ रही है, जबकि कुछ सब्जियों का मौसम खत्म होने के कारण आने वाले समय में उनके दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें