फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परीक्षा हॉल का लिया जायजा, सिटिंग प्लान, सीसीटीवी कैमरे भी जांचे

विज्ञापन
नालागढ़ में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए- स्रोत- कालेज।
विज्ञापन
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक ने किया नालागढ़ कॉलेज में परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के शिमला क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ संदीप गुप्ता ने वीरवार को राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में चल रही इग्नू की सत्रांत परीक्षाओं का अचानक औचक निरीक्षण किया। इस औचक दौरे का मुख्य उद्देश्य परीक्षा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय निदेशक ने परीक्षा हॉल का दौरा किया और सिटिंग प्लान, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की गहनता से जांच की। बेहतर प्रबंधन के लिए इग्नू प्रशासन की पीठ थपथपाई।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ कॉलेज ने इग्नू के नियमों और दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अत्यंत पारदर्शी और अनुशासित माहौल में परीक्षा का आयोजन किया है। नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज का स्टाफ बधाई का पात्र है। क्षेत्रीय निदेशक ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद कुछ परीक्षार्थियों से भी बातचीत की। विद्यार्थियों ने भी परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के प्राचार्य डॉ. ललित गुलेरिया और इग्नू परीक्षा केंद्र के समन्वयक डॉ. हरविंदर सिंह, सहायक समन्वयक डॉ नरेश कुमार एवं इग्नू स्टाफ भी उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इग्नू की परीक्षाओं को इसी तरह पूरी निष्पक्षता और उच्च मानकों के साथ संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें