फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सौढ़ी गुजरां स्कूल में बच्चों की पढ़ाई हुई बेहतर, माहौल भी सुधरा

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल सौढ़ी गुजरां में प्रोजेक्ट के तीन साल पर पूरे होने पर आयोजित समारोह में भाग लेते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन और ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज के सहयोग से प्राथमिक स्कूल सौढ़ी गुजरां में होल स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट तीन वर्ष पूरे कर चुका है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाना, स्कूल का माहौल सुधारना और बच्चों को नए तरीके से सीखने के अवसर देना रहा। प्रोजेक्ट के तीन वर्ष पूरे होने पर स्कूल में एक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर आए मेहमानों ने स्कूल का दौरा किया और डिजिटल लैब व अन्य सुधारों को देखा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्वागत गीत, भाषण और छोटे-छोटे नाटक प्रस्तुत कर अपनी सीख और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह पहल स्कूल और बच्चों के लिए एक अच्छा कदम साबित हुई है। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और समुदाय के लोगों का आभार जताया। सीएचटी तेजवीर कौर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में इस प्रोजेक्ट के माध्यम से स्कूल में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। बच्चों की अंग्रेजी और गणित की बुनियादी पढ़ाई को मजबूत करने के लिए गतिविधि आधारित कक्षाएं करवाई गईं। साथ ही शिक्षकों को भी नए और आसान तरीकों से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया, ताकि कक्षा में पढ़ाई और अधिक प्रभावी बन सके। बच्चों को स्वास्थ्य, साफ-सफाई और अच्छे व्यवहार के बारे में भी जागरूक किया गया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और अभिभावकों को भी स्कूल की गतिविधियों में शामिल किया गया, जिससे स्कूल और समुदाय के बीच बेहतर सहयोग बना। फाउंडेशन के प्रोजेक्ट प्रभारी ललित परिहार ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत स्कूल में एक डिजिटल लैब भी बनाई गई, जहां बच्चों को कंप्यूटर और इंटरनेट के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। इससे बच्चों को नई तकनीक के बारे में सीखने का अवसर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें