फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नवरात्र में भोर में पांच बजे खुलेंगे मां शूलिनी मंदिर के कपाट

Sun, 07 Apr 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-बिरंगी लाइटों और फूल से हो रही मंदिर की सजावट
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर भी तैनात किए जवान, लाइन लगाकर होंगे दर्शन
आसपास की दुकानों में भी सजावट, चुनरी और पूजा का सामान लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चैत्र नवरात्र को लेकर अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के कपाट सुबह 5:00 बजे दर्शन के लिए खुल जाएंगे। पूजा के बाद लोग मां के दर्शन कर सकेंगे। नवरात्र को लेकर मांदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। यह तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सोमवार देर शाम तक जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाएगा। चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। इसे देखते हुए मंदिर में सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए जवानों को जिला प्रशासन की ओर से तैनात कर दिया गया है। वहीं अधिक भीड़ होने पर कतार में लगकर ही मां के दर्शन होंगे।
नवरात्र को लेकर आसपास दुकानों में भी प्रसाद व अन्य सामान की पूर्ति दुकानदारों की ओर से कर दी गई है। माता की लाल चुनरी, प्रसाद, नारियल से सजा दिया गया है। दुकानदारों की ओर से दुकानें भी सजाई गई हैं। नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी होगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि हाल ही में मां का भव्य गर्भगृह तैयार किया गया है। पांच अप्रैल से मां गर्भगृह में विराजमान है। रोजाना भक्तजन मां के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। मां के गर्भगृह में सांगवान की लकड़ी पर चित्रकारी की गई है। एलईडी लाइटों से गर्भगृह आकर्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनयाल ने बताया कि नवरात्र को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र पर मंदिर के कपाट दर्शन के लिए सुबह 5:00 बजे खुल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें