फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: देसी कट्टा रखने के आरोपी को अदालत ने भेजा तीन दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। झाड़माजरी में मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने देसी कट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब पूछताछ करेगी कि बिना लाइसेंस का यह देसी कट्टा उसने कहां से खरीदा था। पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिलने पर बरोटीवाला पुलिस ने साहिल ठाकुर निवासी जिला मंडी (धर्मपुर) के मेडिकल स्टोर की तलाशी ली। जांच में पता चला कि आरोपी ने कट्टा दुकान के काउंटर में छिपाकर रखा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की है कि आरोपी को तीन दिन की रिमांड मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें