फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हत्या के आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 08 Jul 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपियों ने सड़क दुर्घटना को बताया मौत का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के बटेड़ में युवक की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने कसौली स्थित अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। बिहार का रहने वाला आशुतोष कुमार अपने पिता अजीत कुमार के साथ लोअर बटेड़ में एक किराए के मकान में रहता था। आशुतोष की बुआ का बेटा आर्यन बरोटीवाला के स्पेंगल अपार्टमेंट में रहता है। आर्यन ने फोन करके आशुतोष को स्पेंगल अपार्टमेंट में बुलाया। इनके साथ एक अन्य युवक चंदन भी शामिल था। यह तीनों देर रात तक कमरे में पार्टी करते रहे।
विज्ञापन

आशुतोष की बहन ने बताया कि इन दोनों ने पिछले साल भी आशुतोष के साथ मारपीट की थी। उस दौरान भी इन दोनों ने उसे जान से मारने के इरादे से सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था लेकिन वह उपचार के बाद ठीक हो गया था। आरोप है कि इन दोनों ने दोबारा आशुतोष से बातचीत शुरू की और उसे बहला-फुसला कर दोबारा अपने कमरे में ले गए और घटना को अंजाम दिया। अब एक्सीडेंट का बहाना बना रहे हैं। अगर एक्सीडेंट होता तो रात को ही उन्हें बताया जाता, लेकिन उसका मुंह किसी लोहे के हथौड़े से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों ने आशुतोष की योजना बना कर हत्या की है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी चंदन व आर्यन को पुलिस ने अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें