फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जाबली पंचायत भवन का निर्माण अधर में लटका

विज्ञापन
ग्राम पंचायत जाबली का निर्माणाधीन भवन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत जाबली पंचायत के नये भवन का निर्माणकार्य अधर में लटक गया है। वर्ष 2025 तक भवन को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था, जो अब बीत चुका है। स्थिति यह है कि नई पंचायत के गठन के बाद भी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पुराने जर्जर भवन या किराये के कमरों में ही बैठकें करनी पड़ेंगी। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि ठेकेदार पिछले दो वर्षों से बेहद धीमी गति से कार्य कर रहा है। कई बार पंचायत की ओर से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, लेकिन ठेकेदार ने लंबे समय तक काम बंद रखा। फिलहाल भवन की पहली मंजिल पर प्री-पेंटेड छत ही डाली जा सकी है, जबकि परिसर का सौंदर्यीकरण और फिनिशिंग का बड़ा हिस्सा अभी भी बाकी है। जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग, उप प्रधान विनय अत्री और वार्ड सदस्य लाज किशोर ने संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें जल्द नया भवन मिलने की उम्मीद अब खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने जितना समय काम बंद रखा, अगर उतने में काम होता तो आज तस्वीर कुछ और होती। अब नई पंचायत के गठन के बाद ही यह कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें