फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू-सोलन फोरलेन की हालत हुई खराब, कई जगह धंसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन तक बने फोरलेन की हालत खराब हो गई है। फोरलेन में कई जगह पर सड़क धंसना शुरू हो गई है। इससे दर्जन जगहों पर सड़क ऊपर-नीचे हो गई है। वाहन चानकों को काफी दिक्कतें आ रही है। सड़क के धंसने के कारण ऊपर-नीचे होने से कई बार तेज रफ्तार में वाहनों के पलटने की आशंका भी बनी रहती है। सड़क की अधिकतर हालत खराब दत्यार, सनवारा, धर्मपर, कुमारहट्टी और सोलन बाइपास में बनी हुई है। वहीं, बार-बार हो रही सड़क की खराब हालत को लेकर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क पर दरारें पड़ने से गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। यहीं नहीं जिन जगहों पर बरसात के बाद सड़क का निर्माण किया था वे भी पूरी तरह से खराब होने की कागार पर पहुंच गई है। इस ओर न तो फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी देख रही है और न ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी देख रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में सड़क के ओर अधिक धंसने की आशंका बनी हुई है। गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर परवाणू से सोलन तक पहले चरण में फोरलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। वर्तमान में उन जगहों पर कार्य किया जा रहा है जहां वर्ष 2023 की बरसात में हालत खराब हुई थी। इसे एक अन्य कंपनी कर रही है। लेकिन इससे पहले फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने धंसी सड़क को कई जगह ठीक किया था। जहां पर वो सड़क धंस रही है। इसी तरह अन्य जगहों पर पेच एक वर्ष पहले ठीक किए जा चुके है वे भी धंसना शुरू हो गए हैं। इससे सड़क पर चलने वाले भारी भरकम वाहनों के पलटने की आशंका बनी है।


कई जगह पलट चुके है वाहन
धर्मपुर के पड़ाव से थोड़ा आगे सड़क पर दरारे पड़ गई और यहां सड़क धंस रही है। इस कारण दो पहिया ही नहीं बल्कि बड़े वाहन भी यहां पर पलट चुके हैं। इसी तरह दोसड़का से पट्टामोड़ के बीच भी सड़क पर कई जगह दरारे आनी शुरू हो गई है। यहां पर सड़क पर वाहन पलट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कई जगह अभी भी वनवे
फोरलेन में कई जगह पर वाहन अभी भी वनवे सड़क पर ही चल रहे हैं। यानी दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही एक ही सड़क पर हो रही है। इससे आमने-सामने टक्कर की संभावना रहती है। कई बार वाहन डायवर्जन के बाद विपरीत लेन में चले जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें