फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: न्यू नालागढ़ में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ (सोलन)। न्यू नालागढ़ के फेस तीन में चले रही रात्रिकालीन श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान व्यासपीठ आचार्य तरुणानंद गोस्वामी ने इस दौरान कालिया मर्दन के प्रसंग को सुनाया। उन्होंने बताया कि कालिया नाग यमुना नदी में अपनी पत्नियों के साथ रहता था। कालिया नाग के रहने की वजह से नदी का पानी जहर से उबलता रहता था। कालिया नाग के पास कोई पक्षी या जानवर नहीं जाता था। इससे लोग बहुत दुखी थे। एक दिन श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ यमुना तट पर गेंद खेल रहे थे। कृष्ण ने जानबूझ कर गेंद को यमुना में फेेंक दिया। गेंद को निकालने के लिए कृष्ण नदी में कूदे। कालिया नाग ने कृष्ण को अपने विष का शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन वे कुछ न कर पाया। कृष्ण ने कालिया नाग को अपने वश में कर लिया और उसके सिर पर नृत्य करने लगे। कालिया की पत्नियों ने कृष्ण से अपने पति को माफ करने की प्रार्थना की। उनकी प्रार्थना और कालिया नाग के पश्चाताप को देखते हुए कृष्ण ने कालिया को माफ कर दिया। लेकिन एक शर्त पर कि वह यमुना नदी को छोड़ दे और कभी भी वापस न आए। कृष्ण का यह कृत्य कालिया और उसके परिवार के लिए एक नई शुरुआत थी। यह गोकुल के लोगों के लिए राहत लाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें