फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में उपभोक्ताओं को दो माह से नहीं मिले बिजली के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू व इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पिछले दो माह से बिजली के बिल नहीं मिल रहे हैं। आउटसोर्स कर्मियों के काम छोड़ देने के चलते बिजली बोर्ड में पिछले दो माह से बिल वितरण का कार्य ठप पड़ा हुआ है। ऐसे में बिल की जानकारी न मिलने से लोग बिजली का बिल जमा नहीं करवा पा रहे है। अब अगर बिजली बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं को एक साथ कई महीनों का बिल थमाया जाएगा तो ऐसे में उपभोक्तओं पर वित्तीय बोझ पड़ सकता है। गौरतलब है कि बिजली बोर्ड उपमंडल परवाणू के तहत उपभोक्ताओं को बिल वितरित करने के लिए आउटसोर्स पर कर्मी रखे गए थे, जो परवाणू व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिल वितरण का कार्य करते थे। दो माह पूर्व आउटसोर्स कर्मी यह काम छोड़कर चले गए है। इसके बाद से ही बिजली बोर्ड में बिल वितरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। अगली व्यवस्था होने पर जब उपभोक्ताओं को इकट्ठे कई महीनों का बिजली का बिल दिया जाएगा तो उन पर वित्तीय बोझ पड़ सकता है। डिजिटल फ्रेंडली उपभोक्ता तो एप के माध्यम से बिजली बिल भर रहे है, लेकिन जो डिजिटल एक्टिव नहीं है, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उधर, इस विषय पर विद्युत बोर्ड के एक्सईएन विकास गुप्ता ने कहा कि बोर्ड में पर्याप्त कर्मचारी न होने के कारण बिल वितरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं को बिल देने के लिए विभाग में जो आउटसोर्स कर्मचारी थे, वह अब काम छोड़ चुके हैं। इस बारे जल्द ही कोई नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ न पड़े, इसके लिए वे एडवांस शुल्क जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश बिजली बोर्ड की साइट पर जाकर डिजिटल बिल भर सकते है। इसके अलावा बोर्ड की एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें