सोलन कॉलेज की ओर से नशे पर जागरूता को लेकर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान टीम। संवाद
सोलन कॉलेज में नशे को न कहें विषय पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीबीए विभाग की ओर से पुलिस ग्राउंड सोलन में नशे को न कहें विषय पर आधारित क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लड़कों व लड़कियों की श्रेणी में बीबीए छठे सेमेस्टर की टीम विजेता रही। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट टीमवर्क और खेल भावना का प्रदर्शन किया और नशामुक्त परिसर का संदेश प्रभावी ढंग से सभी के बीच पहुंचाया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर अध्यापकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और जिम्मेदार व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये आदतें युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में सहायक होती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।