फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट में ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विकास खंड कंडाघाट में बैठक में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण उद्यमिता से जोड़ने के लिए स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक की सभी पंचायतों से चयनित सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। शिविर में खंड विकास अधिकारी ओपी शर्मा ने प्रतिभागियों को ब्लॉक संसाधन केंद्र के माध्यम से चलाए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि इससे स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।ब्लॉक स्रोत व्यक्ति भवानी सिंह और रिजनेश ने प्रशिक्षण में बताया कि महिलाओं को चार साल तक कम ब्याज पर ऋण, कौशल प्रशिक्षण और व्यापार-बैंक लिंकेज की सुविधा दी जाएगी, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें