फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कारोबारी की कार पर गोलियां बरसाने वाला आरोपी दबोचा

Fri, 01 Nov 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बद्दी के चनाल माजरा गांव का रहने वाला था
विज्ञापन

अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। क्षेत्र के खेड़ा राजपुरा मार्ग पर डाडी कानिया गांव के समीप बद्दी के मलपुर गांव के एक कारोबारी की कार पर गोली चलाने वाले एक युवक को नालागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
26 अक्तूबर को मलपुर गांव के कारोबारी रामकिशन अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति के साथ रोपड़ जा रहे थे। दोनों लोग गाड़ी से खेड़ा से राजपुर मार्ग पर चलने लगे। जैसे ही वह डाडी कानिया में सेनटिस फार्मा के समीप पहुंचे तो झाड़ियों से एक नकाबपोश निकला और उसने गाड़ी पर फायर करने शुरू कर दिए। नकाबपोश ने गाड़ी पर पांच फायर किए। लेकिन रामकिशन ने गाड़ी नहीं रोकी और बुलैट प्रूफ गाड़ी होने से उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। राजपुरा जाकर उसने नालागढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बद्दी तहसील के चनाल माजरा के इकबाल मोहम्मद (24) पुत्र सुलेमान को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अभिषेक ने बताया कि इस मामले में एक युवक का गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को तलाश है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें