मेले में होंगी कबड्डी, वॉलीबाल समेत कई प्रतियोगिताएं
बच्चों और महिलाओं के खेल भी होंगे इसका मुख्याकर्षण
मेले को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के जदारी में दो दिवसीय देव ब्रिजेश्वर मेला 16 व 17 नवंबर को होगा। इस दौरान ठोडा, कबड्डी, वॉलीबाल समेत विशाल दंगल होगा, जिसमें सिर्फ हिमाचल के पहलवान भाग लेंगे। साथ ही महिला मंडल के लिए कई खेल होंगे। इसमें कुर्सी रेस, चम्मच रेस आदि होंगे। इसे लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
मेला कमेटी के प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मेले में पहले दिन बच्चों के खेल और कबड्डी, वॉलीबाल के मैच होंगे।प्राचीन काल से बागुड़ी के नाम से विख्यात मेले के बारे में सचिव रमेश ठाकुर ने बताया कि विजेश्वर देवता के नाम से होने वाले इस मेले में पूजा-अर्चना सहित सभी धार्मिक रस्मे पूरी की जाती हैं। मेले के अंतिम दिन प्रदेश का ऐतिहासिक ठोडा खेल आकर्षण का केंद्र रहता।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। कबड्डी विजेता टीम को 11 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 7100 रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। महिला विजेता टीम को 7100 उपविजेता को 5100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा वॉलीबाल के विजेता को 7100 और उपविजेता को 5100 रुपये दिए जाएंगे। अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा मेला कमेटी की ओर से लक्की ड्रा निकाले जाएंगे, जिसमें पहला इनाम स्कूटी, दूसरा एलईडी, तीसरा वॉशिंग मशीन और चौथा इनाम मिक्सर ग्राइंडर दिए जाएंगे। इसके अलावा कई इनाम होंगे।