फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गोली चलाने वाले आरोपी पहचाने, पकड़ने के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज से की आरोपियों की पहचान
विज्ञापन

पंजाब के भरतगढ़ और निचला नंगल से जुड़े बताए जा रहे
छर्रे लगने से घायल दोनों युवक की हालत में सुधार, छुट्टी मिली
आपसी रंजिश के चलते हुआ था झगड़ा, एसपी मौके पर गए

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ के पलासड़ा रोड पर दो गुटों के बीच हुए झगड़े और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह झगड़ा आपसी रंजिश के चलते हुआ। इसमें एक व्यक्ति ने गोली चला दी थी। फायरिंग में छर्रे लगने से नंगल क्षेत्र के रिक्की और नीरज घायल हो गए थे।
घायलों को पहले नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था। बुधवार को दोनों की हालत में सुधार होने पर पीजीआई से छुट्टी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर शाम नालागढ़ के नंगल स्थित जेबीएम कंपनी के समीप दो गुटों में झगड़े के बाद गोलियां चली थीं। हमलावर कार में सवार होकर आए थे। इस घटना में दो स्थानीय युवक घायल हुए थे। उनका उपचार पीजीआई में चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। आरोपी पंजाब के भरतगढ़ और निचला नंगल क्षेत्र से बताए जा रहे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों के फरार होने की दिशा का पता लगाने के लिए जेबीएम कंपनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह आपसी रंजिश का मामला है। दोनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई है।
-भीष्म ठाकुर, डीएसपी नालागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें