फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवक हत्याकांड के आरोपी 24 घंटे में दबोचे

विज्ञापन
बिलांवाली लबाणा में हुए युवक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने वाले बद्दी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : मुख्य अति​थि को स्मृति चिन्ह भेंट करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बददी पुलिस को मिली कामयाबी, 14 अप्रैल को बिलांवाली लबाणा में संदिग्ध हालत में खेत में मिला था शव
विज्ञापन

एक आरोपी बिहार, दूसरा कांगड़ा के नूरपुर का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के बिलांवाली लबाणा में हुए हत्याकांड की गुत्थी को बद्दी पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में संलिप्त दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को बिलांवाली लबाणा गांव के समीप एक खेत में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस जांच में मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह, निवासी जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान स्वयं मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम की मदद भी ली गई। बद्दी पुलिस की टीमों ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साइबर सेल के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। कड़ी मशक्कत और संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी बद्दी ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार, निवासी समस्तीपुर, बिहार हाल निवासी गोपाल विलेज बिलांवाली बद्दी और राहुल सिंह पुत्र मंगल सिंह, निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के सही कारणों का खुलासा हो सके। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें