फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक सप्ताह बाद शुरू हुए क्रस्ना लैब में टेस्ट, मरीजों को मिली राहत

Wed, 05 Aug 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में लिए गए क्रस्ना लैब में 300 से अधिक मरीजों के सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक सप्ताह बाद बुधवार को सैकड़ों मरीजों को निशुल्क ब्लड टेस्ट की सुविधाएं मिली है। ऐसे में मरीजों को निजी क्लीनिक के चक्कर काटने से भी राहत मिली और हजारों रुपये खर्च कर टेस्ट भी नहीं करवाने पड़े। अस्पताल में बुधवार को 300 से अधिक लोगों ने लैब में ब्लड सैंपल दिए हैं।
अस्पताल की क्रस्ना लैब में एक सप्ताह पहले ब्लड टेस्ट करने वाली मुख्य मशीन में खराबी आ गई थी। इस कारण लैब में मरीजों के ब्लड सैंपल भरने बंद कर दिए गए थे। मरीजों को कुछ ब्लड टेस्ट करवाने के लिए भटकना पड़ रहा था और हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। अस्पताल में चल रही सरकारी लैब में भी दोपहर 12:00 बजे के बाद मरीजों के ब्लड सैंपल भरने बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा यहां कुछ ही टेस्ट की सुविधा मरीजों को मिल पाती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से लैब में मशीन को जल्द ठीक करने के आदेश दिए गए थे। रविवार तक मशीन को पूरी तरह ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन शनिवार तक मशीन के बाद इससे जुड़ी वायरिंग में खराबी आ गई।
विज्ञापन


इस कारण मरीजों को अधिक इंतजार करना पड़ा है।
इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की क्रस्ना लैब में रोजाना 800 से अधिक ब्लड टेस्ट के सैंपल भरे जाते हैं। इनमें से कुछ के लिए ही लैब की ओर से सैंपल भरे जाते हैं। वहीं मशीन खराब होने पर मरीजों को अधिकतर टेस्ट के लिए निजी क्लीनिक में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे थे, जिससे अब सुविधा मिली है।
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में खराब हुई क्रस्ना लैब की मशीन को ठीक करने के लिए कहा गया था। अब मशीन ठीक हो चुकी है और नियमित रूप से मरीजों के सैंपल भरे जा रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में सुविधाएं नियमित रूप से मिलती रहे, इसका ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें