फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अध्यापकों ने प्रशिक्षण में कितना सीखा टेस्ट से लगेगा पता

Sat, 24 Aug 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट में नव नियुक्त टीजीटी अध्यापकों के लिए शिविर शुरू
विज्ञापन

जिला सिरमौर और सोलन के 96 अध्यापक ले रहे हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ट्रेनिंग के दौरान अध्यापकों ने कितना और क्या सीखा इसके लिए टेस्ट आयोजित होंगे। इसकी शुरूआत डाइट सोलन में शुरू कर दी है। यहां पर नव नियुक्त टीजीटी नॉन मेडिकल और मेडिकल अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर से पूर्व अध्यापकों के टेस्ट लिए गए हैं, वहीं अब एक टेस्ट शिविर के समापन मौके पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में नियुक्त हुए नए टीजीटी को दिया जा रहा है। जिसमें डाइट सोलन में जिला सोलन और सिरमौर से आए 58 टीजीटी नॉन मेडिकल और 38 टीजीटी मेडिकल नवनियुक्त अध्यापक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन प्री नॉलेज टेस्ट लिया गया। अब 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद पोस्ट ट्रेनिंग टेस्ट लिया जाएगा। जिससे पता लगेगा कि प्रशिक्षण का कितना लाभ नव नियुक्त टीजीटी को मिला है। 15 दिन चलने वाले इस शिविर के मॉड्यूल को इस तरह बनाया गया है कि जिससे नव नियुक्त टीजीटी कार्यभार संभालने से पहले स्कूल में होने वाली गतिविधियों एवं पढ़ाने में सक्षम हो सकें। कार्यक्रम की समंवयक तूलिका जसवाल इस शिविर में विशेष रूप से भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें