फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस आढ़तियों को एसआईटी से मिली एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले की सब्जी और फल मंडियों में डिफाल्टर दस आढ़तियों को एसआईटी से एनओसी मिल गई है। इन आढ़तियों के पास बागवानों की कमाई के लाखों रुपये फंसे हुए थे। बागवानों की शिकायत पर पुलिस की गठित जांच कमेटी (एसआईटी) ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। कार्रवाई के बाद दस आढ़तियों ने बागवानों की बकाया राशि का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, सोलन सब्जी मंडी में दस आढ़तियों ने एसआईटी से प्राप्त एनओसी के आधार पर दोबारा से कारोबार करने का आवेदन किया था।
इसमें मंडी समिति ने कागजी कार्रवाई के बाद लाइसेंस रिन्यू कर दिए हैं। अब ये आढ़ती भी जिले की मंडियों में कारोबार कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी सोलन से पिछले पांच वर्षों में संबंधित आढ़तियों ने बागवानों से लाखों रुपये के सेब की खरीद की थी। लेकिन बागवानों को उनकी कमाई का आधा पैसा ही दिया गया। इसके बाद बागवानों ने इसकी शिकायत मंडी समिति को भी दी थी। मंडी समिति ने शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। वहीं जांच के लिए गठित एसआईटी ने संबंधित आढ़तियों पर कार्रवाई करने के बाद उन्होंने बागवानों की बकाया राशि अदा कर दी है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. आरके शर्मा ने कहा एआईटी की एनओसी के बाद दस आढ़तियों को दोबारा से कारोबार करने का मौका दिया गया है। वहीं उन्हें इमानदारी के साथ कारोबार करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें