.नौणी विवि में पुलिस प्रशासन की ओर से रूस्तम योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी
नौणी विवि मेंं पुलिस प्रशासन ने रुस्तम योजना के तहत दी जानकारी, साइबर ठगी पर भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा हब सोलन सहित ग्रामीण क्षेत्र भी नशे की गिरफ्त में आ गया है। जिले में नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हालांकि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। वहीं, अब पुलिस प्रशासन युवाओं को नशे पर रुस्तम योजना के तहत जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव व साइबर ठगी के अपराधों के बारे में जागरूक करने के लिए नौणी विवि शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला सोलन पुलिस की एक टीम ने नौणी विवि में मौजूद एनसीसी के 500 कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभावों के साथ साइबर ठगी पर जागरूक किया गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ एक विशेष मुहिम चलाई हुई है। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। अध्यापकों के साथ संस्थानों में नशे के प्रति जानकारी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशा करते या बेचते दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता भी गुप्त रखेगी।
.नौणी विवि में पुलिस प्रशासन की ओर से रूस्तम योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी