फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तहसीलदार ने अवैध कब्जा धारकों को जारी किए नोटिस

Wed, 08 Jul 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई तक कब्जा हटाने को कहा,इसके बाद प्रशासन चलाएगा स्वयं हटा देगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के तहसीलदार ने ट्रक यूनियन बरोटीवाला के साथ लगती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी कर दिए है। इन कब्जा धारकों को 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। अगर यह इस दौरान अवैध कब्जा नहीं हटाते है तो प्रशासन इन कब्जा धारकों को स्वयं हटा देगा।

मधाला पंचायत के तहत ट्रक यूनियन बरोटीवाला के साथ लगती सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके झुग्गी झोपड़ियां बना रखी। इन झुगियो में प्रवासी लोग रह रहे है। यह लोग हरियाणा से नशा ला कर हिमाचल में बेच रहे है। पंचायत की प्रधान मीनाक्षी मेहता ने इस बारे में एसडीएम बद्दी व तहसीदार को लिखित रूप में भी अवगत कराया गया। एक महिला की जब लोगो ने पुलिस के साथ तलाशी लेनी चाहिए तो महिला ने लोगों को पथराव कर दिया था लेकिन पुलिस के च बचाव के चलते किसी कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान ने बताया कि ट्रक यूनियन के साथ 20 बीघा 15 बिश्वा जमीन सरकारी है। इस जमीन पर प्रवासी कामगारों ने झुगियां बना रखी। इन झुगियों में कोई जांच न होने से यहां से यहां पर नशे के कारोबार फल फूल रहे है। पंचायत के लोगों ने जब इनके खिलाफ आवाज उठाई तो यह उल्टा लोगों को ही धमकाने लगे है। सभी ग्रामीण इकट्ठे हो कर स्थानीय प्रशासन से मिले और इन लोगों को पंचायत की सरकारी जमीन से हटाने की मांग की है। जिस पर बद्दी के तहसीलदार सत्येंद्र सिंह ने इन सभी अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी कर 15 जुलाई तक खाली करने के आदेश दिए है।

मधाला के पटवारी ने जब एक कर्मचारी को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झुग्गी लगा कर बैठी एक महिला को नोटिस देने गया तो वह उक्त कर्मचारी से गालीगलौच करने लगी। महिला का कहना था कि सभी हटेंगे तो वह भी हट जाएगी अन्यथा वह नहीं हटेगी।
विज्ञापन


बद्दी के तहसीलदार सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बरोटीवाला ट्रक यूनियन के साथ लगती सरकारी जमीन को खाली करने के लिए पटवारी को आदेश जारी कर दिए है। पटवारी के माध्यम से इन अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी कर दिए है। 15 जुलाई तक अगर यह कब्जा धारक अपने कब्जे नहीं हटाते है तो उसके बाद प्रशासन इन अवैध कब्जों पर बुलडोजर फेर देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें