फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रस्साकशी में दोनों वर्ग में टीम बी बनीं विजेता

Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के दौरान जोर
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में नई खेल सुविधा के तहत टेबल टेनिस का उद्घाटन किया गया। विद्यार्थियों के लिए कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। प्राचार्य मदन मनकोटिया ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संयोजक हरिंद्र की देखरेख में संपन्न हुआ। कबड्डी में छात्राओं के वर्ग में टीम ए विजेता रही। छात्रों के वर्ग में टीम बी ने जीत दर्ज की। रस्साकशी के कड़े मुकाबले में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में टीम बी ने बाजी मारी। समापन अवसर पर प्राचार्य मदन मनकोटिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य मदन मनकोटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास होता है। उन्होंने यह भी बताया कि खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें