फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षकों को दिया अभिभावकों को शिक्षा के बारे में शिक्षित करने का प्रशिक्षण

Sun, 19 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता आदर्श विद्यालय में सीबीएसई क्षमता निर्माण पर कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गीता आदर्श विद्यालय में सीबीएसई प्रशिक्षण केंद्र पंचकूला द्वारा एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में 59 शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के बारे में शिक्षित करना (सीबीपी) विषय पर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की क्षमता और योग्यता का आकलन करने से पहले उनके माता-पिता से विचार-विमर्श करने पर बल देना था। विशेषज्ञों ने कहा कि अभिभावक, विद्यार्थी और अध्यापक तीनों मिलकर ही विद्यार्थियों को सकारात्मक वातावरण दे सकते हैं। इससे बच्चों की क्षमता को परखकर उनकी कमियों का समाधान किया जा सकता है। चंडीगढ़ से ज्योत्स्ना और डीडब्ल्यूपीएस कंडाघाट से आइरिन दास ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेह शर्मा और सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और श्रीमद् भागवत गीता के 12वें अध्याय के श्लोकों के उच्चारण से हुआ। प्रधानाचार्या और सह प्रधानाचार्या ने विशेषज्ञों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अभिभावकों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रधानाचार्या स्नेह शर्मा ने ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें