फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आंकलन एवं शिक्षण पद्वति को अधिक प्रभावी बनाएं शिक्षक

Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के दून वैली में आयोजित कार्याशाला में भाग लेते हुए विभिन्न स्कूलों के अध्यापक-स्रोत-स्कू
विज्ञापन
दून वैली स्कूल में डीएलडी कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक पहल के अंतर्गत नालागढ़ के दून वैली पब्लिक स्कूल में डीएलडी कार्यशाला हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से लगभग 40 शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए विषय आधारित प्रस्तुतियां एवं शैक्षणिक विचार-विमर्श में सक्रिय योगदान दिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में आकलन एवं शिक्षण पद्धति को अधिक प्रभावी बनाना तथा सीबीएसई की ओर से शैक्षणिक सत्र 26-27 के लिए निर्धारित विभिन्न विषयों के अध्यापन से जोड़ने के नवीन आयामों पर चर्चा करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित केस, पेपर एवं प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति की ओर से किया गया तथा प्रतिभागियों को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए रचनात्मक एवं दूरदर्शी सुझाव प्रदान किए गए।
कार्यशाला की प्रशंसा एवं मूल्यांकन समिति में नवज्योति सेंचूरी स्कूल की प्रधानाचार्य सोनाली सतपथी, इंजीनियर परलूप्रीत सिंह तथा महाराजा अग्रसेन विवि की सहायक प्रोफेसर इंजीनियर सुमन शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग का समावेश विद्यार्थियों में समस्या-समाधान, तार्किक चिंतन तथा नवाचार की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील नागटा ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक कार्यशालाएं शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को नई दिशा प्रदान करती हैं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं सीबीएसई की दक्षतामूलक शिक्षा की अवधारणा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि कार्यशाला से प्राप्त अनुभवों एवं सुझावों को विद्यालयी शिक्षण में प्रभावी रूप से लागू कर विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें