फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मिनट की चर्चा में मंत्री को ऑनलाइन पढ़ाई पर दिए सुझाव

विज्ञापन
Teachers parents from Solan give suggestions to improve online education in the district
विज्ञापन
सोलन। समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रदेश में ई-पीटीएम का शुभारंभ किया। इस शुभारंभ के बाद सबसे पहले मंत्री जिला सोलन के अध्यापकों से ऑनलाइन जुड़े। इसमें जिले के चार अध्यापकों और अभिभावकों से उन्होंने 20 मिनट तक शिक्षा के संबंध में चर्चा कर उनके सुझाव भी मांगे। इसमें अभिभावकों और अध्यापकों ने सुझाव भी मंत्री को दिए है।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा डाइट सोलन चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि ई-पीटीएम में सबसे अधिक जिला सोलन से अध्यापक और अभिभावक ऑनलाइन जुड़े। तीन बजे यह कार्यक्रम शुरू हो गया था। इसमें जिला सोलन के अध्यापकों और अभिभावकों से मंत्री ने 20 मिनट तक बात की जिन्होंने कुछ सुझाव भी दिए। शनिवार से जिला सोलन में तीन दिन तक संवाद आयोजित होगा। ऑनलाइन शिक्षा के संबंध में चर्चा भी की जाएगी। इसका फिडबैक लेकर नौ जून को इसे मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
अध्यापकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
अर्की भूमती के अभिभावक प्रकाश शर्मा ने मंत्री से कहा कि हर घर पाठशाला के तहत पढ़ाई सुचारु रूप से चल रही है। अधिकतर अध्यापकों का कार्य बच्चों की समझ में आ रहा है। हालांकि कुछ अध्यापकों में ऑनलाइन शिक्षा को लेकर कम समझ है। अध्यापकों को ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में प्रशिक्षण देना चाहिए। मंत्री ने कहा कि डाइट में अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के बाद स्कूल खोलने का लिया जाए निर्णय
धर्मपुर विकास खंड से अभिभावक रीना ने कहा कि कोविड के बीच बच्चों को हर घर पाठशाला के तहत पढ़ाई करवाई जाए। बच्चों की वैक्सीनेशन के बाद ही स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाना चाहिए। कोविड के बीच स्कूल में छोटे बच्चों के लिए सही इंतजाम नहीं होता है। तब तक हर घर पाठशाला में बेहतरीन इंतजाम करना चाहिए।
झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे बच्चों तक नहीं पहुंच रही शिक्षा
नालागढ़ ब्लॉक के अध्यापक सुखदेव ने कहा कि कोविड के बीच वह अध्यापक होकर भी ऐसे बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं जिनके पास न मोबाइल फोन है और न ही कोई अन्य साधन जिसके माध्यम से उन्हें पढ़ाया जा सके। बीबीएन क्षेत्र में अधिकतर बच्चे झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। बच्चों को शिक्षा देने के लिए कोई कदम उठाना चाहिए।
सभी विषयों को किया जाए ऑनलाइन
सोलन भोजनगर के अध्यापक संजीवन पांडे ने कहा कि हर घर पाठशला के तहत सभी विषयों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना चाहिए। अभी भी कुछ विषय ऑनलाइन नहीं हो सके हैं। इस कारण विद्यार्थियों को पढ़ाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसमें समाज शास्त्र समेत कॉमर्स विषय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें