फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छात्रों को सिखाए कूटनीति और नेतृत्व के गुर

विज्ञापन
केके ब्लॉसम्स स्कूल सोलन में एमयूएन प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्या​र्थियों को राष्ट्रीय एवं अंत
विज्ञापन
केके ब्लॉसम्स स्कूल सोलन में एमयूएन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केके ब्लॉसम्स स्कूल सोलन में शुक्रवार को एक विशेष एमयूएन (मॉडल यूनाइटेड नेशंस) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की गहन समझ प्रदान करना और उन्हें इंटरव्यू कौशल से जोड़कर उनके संचार और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व प्रसिद्ध कौशल प्रशिक्षक राहुल मेनन ने किया। उन्होंने अपनी गहन विषय-वस्तु की समझ और प्रभावशाली शिक्षण शैली के माध्यम से छात्रों को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सोचने और अपने विचारों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य समीक्षा चौधरी के मार्गदर्शन में यह सत्र सुचारू रूप से संपन्न हुआ। साथ ही शिक्षकगण एवं स्कूल प्रशासन की सक्रिय भागीदारी भी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें