फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कर्मचारियों को सिखाए फील्ड सर्वे के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय शिविर में 25 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जनगणना कार्य पूरा करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। लोहारघाट में जनगणना हाउस लिस्टिंग को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर 4 से 06 जून तक आयोजित किया गया था। कार्यक्रम नायब तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज ऑफिसर राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

जनगणना हाउस लिस्टिंग का काम 16 जून से 15 जुलाई तक किया जाएगा। इसी उद्देश्य से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को फील्ड में काम करने की पूरी प्रक्रिया और बारीकियों से अवगत करवाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल रहे। सभी को ट्रेनिंग देने का कार्य जिला सोलन के फील्ड ट्रेनर शंकर देव शर्मा और सुरेश कुमार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना हाउस लिस्टिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्हें सिखाया गया कि फील्ड में जाकर किस प्रकार सावधानी और जिम्मेदारी के साथ डाटा जुटाना है। काम में पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना, तय समय सीमा के भीतर काम को सुचारू और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए व्यावहारिक तरीके के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें