फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को बताया ब्रश करने का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
विधु विद्या पीठ विद्यालय में किया दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। विधु विद्यापीठ में शुक्रवार को नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में दंत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके दांतों की नियमित जांच सुनिश्चित करना था। स्कूल की उपप्रधानाचार्या मनप्रीत कौर ने बताया कि शिविर में भोजिया डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भुड्ड (बद्दी) की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों में डॉ. अविजित अवस्थी एवं डॉ. शशि कांत शामिल रहे। उनके साथ इंटर्न टीम खेमप्रीत, माधव एवं सार्थक ने भी सक्रिय सहयोग दिया। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार लेने और दांतों की नियमित देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अपराजिता सिंह ने इस पहल को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें