फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लघु उद्यमियों को दिए बिजनेस बढ़ाने के जरूरी टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एकल नारी संगठन की ओर से कार्यशाला की आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उत्तर हिमालय क्षेत्र में सामूहिक प्रयास से सत्तत विकास को सुगम बनाना परियोजना के तहत एकल नारी जन संगठन सदस्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें केंद्र सरकार की टीम की ओर से इस जागरूकता शिविर का संचालन किया गया। कार्यशाला में संजीव कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि समन्वयक वीना व आशीष विशेषतौर पर मौजूद रहे। कार्यशाला में जन संगठन के 52 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की जानकारी देना था। इसमें उद्योगपतियों को बिजनेस बढ़ाने के तरीके बताए गए। जिन लोगों के उद्यमी कार्ड बनवाने का प्रोसेस शुरू किया गया। उनको अपने लघु उद्योग को बड़े स्तर पर लेकर जाने के लिए सरकार की जो योजनाएं हैं, उसके बारे में बताया गया। साथ ही लोगों के जो सवाल थे उस के बारे में भी स्पष्ट रूप से जानकारी दी गई। कार्यशाला में लोक चेतना मंच संस्था की कम्युनिटी मोबीलाइजर चंद्रवती, यूथ लीडर निशा कालरा, पूनम देवी, माया देवी, चेतना, नेहा, सीता राम व सुखदेव बतौर मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें