मानपुरा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित
मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहे छात्र सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार समारोह मनाया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्र तस्लीम और छात्रा मनप्रीत, अनुशासित विद्यार्थी कार्तिक को चुना गया। सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रा जानवी की माता-पिता रेखा देवी और राम पाल को मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। अंजली और साथियों ने बिरसा मुंडा , माही और सहेलियों ने नाटी, हरप्रीत व सहेलियों ने गिद्दा, कल्पना और सहेलियों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य, हरमन और साथियों ने बुम्बरो डांस, हिमांशी और सहेलियों ने मोरनी रुदन किया। चेतन और साथियों ने भंगड़ा डाला। प्रधानाचार्य अदित कंसल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान छठी के बजरंगी कुमार और किरनजीत, सातवीं के अंजलि कुमारी और आंचल, आठवीं की अंजलि कुमारी और मनीष कुमार, कक्षा के दीक्षा और निहारिका शर्मा, दसवीं के अप्पू कुमार शर्मा, 11वीं विज्ञान संकाय के अनीश कुमार ओझा, अनुज कुमार शर्मा, प्रणव भाटिया, वाणिज्य संकाय से मनप्रीत कौर, कला संकाय से आंचल यादव, 12वीं विज्ञान संकाय से हर्षिता ठाकुर, वाणिज्य संकाय से हर्ष और कला संकाय से समीर कुमार को पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुक्ता गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका पुरस्कार 25 से सम्मानित किया। नप बद्दी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौधर ने बतौर मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि समाज सेवक ईश्वर सिंह ठाकुर ने बच्चों को सम्मानित किया।