बैडमिंटन संघ सोलन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। संवाद
वरुण ने जीती अंडर-17 जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला बैडमिंटन संघ सोलन की ओर से आयोजित अंडर-17 वर्ग की जिला स्तरीय चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-17 वर्ग का फाइनल मैच वरुण रघुवंशी और कादिश दत्ता के बीच खेला गया। जिसमें वरुण रघुवंशी ने जीत का खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 बॉयज युगल में वरुण रघुवंशी और प्रणव शर्मा ने खिताब जीता। अंडर-17 लड़कियों के सिंगल में ताशवी पहले और गहना दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं लड़कियों के युगल मुकाबले में ताशवी और सृष्टि विजेता जबकि गहना और सुुखवीन उपविजेता रहे। मिक्स डबल्स में जश्नदीप और ताशवी ने तेजस और सुखवीन को हराकर खिताब अपने नाम किया। जिला बैडमिंटन संघ सचिव यादविंद्र ने बताया कि अंडर 17 के लिए चयनित खिलाड़ी हमीरपुर में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे।