फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि ने एक माह में रोपे 1100 से अधिक पौधे

Mon, 15 Jul 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव पर एक माह तक चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि ने एक माह तक चलने वाले वन महोत्सव अभियान के दौरान विश्वविद्यालय के कई विभागों ने पौधरोपण अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय परिसर में 1100 से अधिक पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को सिल्विकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री विभाग ने बेसिक साइंस और सामाजिक विज्ञान विभाग के साथ मिलकर एक पौधरोपण कार्यक्रम किया। सिल्विकल्चर विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में 550 से अधिक पौधे लगाए। इसके अलावा, इन विभागों ने मेपल, ओक, मोरस, ग्रेविया, बेर, नींबू, मोरिंगा, तूनी और बांस के पौधे लगाने के लिए सहयोग किया। पौधारोपण अभियान का नेतृत्व कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने किया। वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. सीएल ठाकुर, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. इंद्र देव और विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर भारद्वाज, डॉ. आरके गुप्ता और डॉ. सुभाष शर्मा और कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया। इस आयोजन के दौरान पुनिका ग्रेनटम और कचनार के 500 पौधे रोपे। दोनों विभागों के संकाय, छात्र और कर्मचारी पार्थेनियम उन्मूलन के लिए एक साथ आए और इस हानिकारक खरपतवार के बारे में जागरूकता बढ़ाई और पारिस्थितिकी तंत्र को इसके प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें