फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंबाघाट से शलूमणा तक सड़क पर टारिंग का काम शुरू

विज्ञापन
चंबाघाट-बसाल सड़क टारिंग बिछाने का काम करते लोक​ निर्माण विभाग के कार्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मौसम साफ होने के बाद दोबारा शुरू हुआ काम, छह करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी करवा रहा कार्य
विज्ञापन

सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम साफ होते ही चंबाघाट से शलूमणा तक मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने फिर से टारिंग और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। पिछले काफी समय से यह मार्ग बेहद खस्ता हालत में था, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब विभाग ने इसका कार्य शुरू करवा दिया है। इसमें नौ किलोमीटर मार्ग का चौड़ा भी किया गया है। विभाग करीब 6 करोड़ की लागत से यह कार्य कर रहा है। जानकारी के अनुसार विभाग ने काम तो तेजी से शुरू करवाया है, लेकिन पिछले कुछ दिन से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने टारिंग की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी थी। विभाग ने मौसम के मिजाज को देखते हुए कार्य को रोका था। कई स्थानों पर हाल ही में की गई मेटलिंग बारिश के कारण उखड़ गई है, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ दोहरी मेहनत भी करनी पड़ रही है। अब मौसम साफ होते ही विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर बसाल-चंबाघाट मार्ग को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब थी कि धूल और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया था। अब टारिंग शुरू होने से उन्होंने राहत की सांस ली है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शुभम अग्रवाल ने बताया कि बसाल मार्ग पर टारिंग का कार्य किया जा रहा है। मेटलिंग कार्य भी पूरा हो चुका है। अभी बसाल गांव से लेकर हेलीपैड और चंबाघाट तक इस कार्य को किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें