संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन में महिलाओं के लिए 2 मई से 31 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में महिला टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें बेबी ड्रेस, महिला परिधान, साड़ी स्टिचिंग, ब्लाउज और नाइट ड्रेस बनाना सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कुल 30 महिलाओं का चयन किया जाएगा। संस्थान के अनुसार अब केवल कुछ ही सीटें शेष बची हैं और चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से जल्द आवेदन करने की अपील की है।