फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में 3 को टेबल टॉक अभ्यास, 6 जून को होगी मॉक ड्रिल

विज्ञापन
भूकंप पर राज्यव्यापी मेगा मॉक अभ्यास को लेकर बैठक में भाग लेते अ​धिकारी। स्रोत: आईपीआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। भूकंप के विषय में नौवें राज्यव्यापी मेगा मॉक ड्रिल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने वर्चुअल माध्यम से की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने भी भाग लिया। राहुल जैन ने कहा कि प्रथम चरण अभिविन्यास एवं समन्वय के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि प्रदेश में सभी जिलों में 3 जून को टेबल टॉक अभ्यास व 6 जून को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, गृह रक्षा आदेशक संतोष शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पूरी, जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रवण कुमार हिमालयन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें