बतौर तेज गेेंदबाज हुए टीम में शामिल, क्षेत्र में है खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इसमें अर्की के चंडी क्षेत्र के तेज गेंदबाज दिवेश शर्मा को भी शामिल किया गया है। दिवेश शर्मा के चयन से अर्की और चंडी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लोग उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। टीम की कप्तानी का जिम्मा ऋषि धवन को सौंपा है, जबकि मयंक डागर को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।
दिवेश के अलावा टीम में कंवर अभिनय, शुभम अरोड़ा, एकांत सेन, मृदुल सरोच, आकाश वशिष्ठ, अर्पित गुलेरिया, वैभव अरोड़ा, आयुष जम्वाल, सुमित वर्मा, मुकुल नेगी, प्रशांत चोपड़ा और अंकुश बैंस को शामिल किया है। दिवेश बुधवार को टीम के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए, जहां वे आगामी 23 नवंबर से शुरू हो रहे ट्रॉफी के मैचों में हिस्सा लेंगे। उनके चयन पर परिवार, दोस्तों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।