फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वीप टीम ने नंगल स्कूल में किया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
नंगल स्कूल में मतदान जागरूकता अभियान में मौजूद स्कूल की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
चलेगा न कोई बहाना, इस बार लोकतंत्र को है मजबूत बनाना
विज्ञापन

नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल के विद्यार्थियों ने स्वीप नोडल प्रभारी डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में जागरुकता अभियान चलाया। टीम के सदस्य रवि नंदन शर्मा और देवेश शर्मा ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाते हुए कहा कि वे माता-पिता, भाई- बहन और अपने सभी बड़ों को कहें कि वे भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें। सरकार और चुनाव आयोग लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सतत् प्रयास कर रहा है, इसलिए सभी की यह जिम्मेवारी बन जाती है कि हम एक भारत के नागरिक होने के नाते सभी को जागरूक करें। अपने वोट की ताकत को पहचानें और अपने मत का सही उपयोग करें। सही प्रतिनिधि को चुनें, जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिले। अब समय आ गया है कि हम सभी काम छोड़कर वोट करें। चलेगा न कोई बहाना, इस बार लोकतंत्र को है मजबूत बनाना के नारे पर जोर दिया गया। अपने कर्तव्य को समझे और देश को मजबूती प्रदान करें। हर एक वोट का महत्व है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। साथ ही नंगल स्कूल के प्रधानाचार्य किरण राणा, अध्यापक लीना देवी, रजनी देवी, सुरेंद्र कौर,हेमा डोगरा, प्रवीण शर्मा, मीरा देवी, संजीव कुमार, पूजा देवी, नीरज, मनजीत सिंह, कपिल कुमार, मोहन शर्मा और सुमन बाला सहित लगभग 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें