फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली के कुष्ठ रोग अस्पताल लौहांजी में स्थापित होगा सहायक मतदान केंद्र : उपायुक्त

विज्ञापन
चुनाव को लेकर सोलन में बैठक करते जिला चुनाव अधिकारी व मौजूद राजनीतिक दल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
उपायुक्त ने चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों से की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को जिला के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। उपायुक्त ने ऐसे मतदान केंद्र जहां वृद्धाश्रम, कुष्ठ रोग अस्पताल आते हैं, वहां सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों को मतदान की सुविधा के लिए जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के लौहांजी स्थित क्षेत्रीय कुष्ठ रोग अस्पताल में सहायक मतदान केंद्र नंबर ढिल्लों में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्थापित करने के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना की गई है और किसी भी मतदान केंद्र में 1,500 से अधिक मतदाता नहीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समय पर रैलियों की अनुमति लेने को कहा। उन्होंने चुनाव के दौरान प्रयोग की जाने वाली प्रचार सामग्री सहित बैनर, झंडे, होर्डिंग इत्यादि लगाने के लिए भी अनुमति लेना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यय की निगरानी के लिए जिला में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन जारी करने से पूर्व इसका जिला मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति से पूर्व प्रमाणन करवाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त मतदान दिवस और इससे एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन भी सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, संधीरा सीनू सिंह, भाजपा के चंद्रकांत, आम आदमी पार्टी के सुशील पंवर, बीएसपी के राकेश कुमार सहित तहसीलदार निर्वाचन सोलन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर एवं निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें