ग्राम पंचायत जाबली के गांव लशां की होनहार बेटी स्वाति अत्रि।
सोलन। जिले की ग्राम पंचायत जाबली के गांव लशाइं की होनहार बेटी स्वाति अत्री ने प्रतिष्ठित नर्सिंग ऑफिसर्स सामान्य पात्रता परीक्षा पास कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस सफलता के बाद स्वाति अत्री श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल भिलाई छत्तीसगढ़ में बतौर नर्सिंग आफिसर सेवाएं देंगी। स्वाति अत्री ने सफलता का श्रेय अपने परिवार माता-पिता व अध्यापकों को दिया है। संवाद