बद्दी (सोलन)। मलपुर में एक बारहसिंगे की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद एक कंपनी के यार्ड में बारहसिंगा ने आकर दम तोड़ा। बारहसिंगा के गोली लगी थी जिससे अधिक रक्त स्राव होने से उसकी मौत हो गई। कंपनी संचालकों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग के कर्मचारी मौत की जांच में जुट गए हैं। बारहसिंगा की आयु पांच साल बताई जा रही है।
वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे लोगों ने मलपुर बस स्टैंड पर एक घायल बारहसिंगा दिखा। यह मलपुर बस स्टैंड से होता हुआ एक कंपनी के यार्ड में जा घुसा जहां पर कुछ देर कर खड़ा रहा और बाद में गिर गया। जब लोगों ने देखा तो इसके शरीर से खून बह रहा था।
वन विभाग के एसीएफ मनीष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तो बारहसिंगा के गोली लगना पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। वन विभाग के कर्मचारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। बारहसिंगा का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।