फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ के पुराने छात्र स्कूल के मैदान में गणतंत्र दिवस पर फहराया जाएगा तिरंगा

विज्ञापन
नालागढ़ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों  की समीक्षा करते हुए एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया- स्रोत- विभ
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक,मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल नालागढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस वर्ष उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन पुराने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा। बुधवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद पुलिस, होमगार्ड और अन्य टुकड़ियों की ओर से भव्य मार्चपास्ट पेश किया जाएगा। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जो देश की सांस्कृतिक विविधता और स्वाधीनता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को दर्शाएंगे। इस बैठक में तहसीलदार नालागढ़ हुस्न चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कर्मचारी और स्वतंत्रता सेनानी होंगे सम्मानित
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी गौरव प्रदान किया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों से पात्र कर्मचारियों की सूची जल्द कार्यालय में जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
बैठक के दौरान एसडीएम ने पुलिस विभाग को सुचारू यातायात और सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी दी। वहीं नगर परिषद को आयोजन स्थल पर स्वच्छता और लोगों को बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अग्निशमन सेवा को अलर्ट रहने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें